Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

घने कोहरे और शीतलहर के चलते जौनपुर सभी स्कूल 20 दिसंबर तक बंद

बीएसए डॉ गोरख नाथ पटेल

जौनपुर,18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जाैनपुर जनपद में लगातार दो दिनों से पड़ रही कड़ाके की सर्दी, घने कोहरे और शीतलहर के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त–व्यस्त हो गया है। ठंड का सबसे अधिक प्रभाव छोटे बच्चों पर पड़ रहा है, जिससे उन्हें स्कूल आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया था। हालांकि, आगामी दो दिनों में अत्यधिक ठंड, कोहरा एवं शीतलहर की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह ने गुरुवार शाम को कक्षा 1 से 8 तक के सभी मान्यता प्राप्त, गैर-मान्यता प्राप्त, सरकारी एवं अर्द्धसरकारी विद्यालयों को पूर्णतया बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं।

इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि शुक्रवार 19 और शनिवार 20 दिसंबर को जिले के सभी विद्यालय पूरी तरह बंद रहेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शनिवार को विद्यालयों में बच्चे नहीं आएंगे, लेकिन शिक्षक उपस्थित रहकर मतदाता पुनरीक्षण से संबंधित कार्यों का संपादन करेंगे।

जिला प्रशासन के इस निर्णय से अभिभावकों और विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली है तथा बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाए गए इस कदम की सराहना की जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *