Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

घने कोहरे के कारण कई गाड़ियां आपस में टकराई दो की मौत 16 घायल।

घटनास्थल पर बचाव राहत कार्य जारी
दुर्घटनाग्रस्त बस की फोटो
दुर्घटनाग्रस्त ट्रक कीफोटो
मलवा हटाने की फोटो

अमेठी, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र से गुजरने वाले लखनऊ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीती रात भीषण सड़क दुर्घटना हो गया । जिसमें एक साथ कई गाड़ियां आपस में टकराई । इस टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि 16 लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस बचाव एवं राहत कार्य में जुट गई।

मुसाफिरखाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर विवेक कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात्रि करीब 2 बजे के करीब लखनऊ से सुल्तानपुर की ओर जा रहा ट्रक मंगलम डिग्री कॉलेज के पास ओवर ब्रिज से ठीक पहले ही डिवाइडर से टकरा कर पलट गया। उसके पीछे चल रही चार अन्य ट्रक भी एक दूसरे में टक्कर मारते हुए क्षतिग्रस्त हो गए । जबकि पीछे से आ रही रोडवेज की जनरथ बस सवारियों से भरी थी। उसके ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लिया लेकिन उसके बाद भी वह सामने दुर्घटनाग्रस्त हुई ट्रक से टकरा गई। ठीक उसके पीछे चल रही एक कर वह पीछे से बस से टकरा गई। इस प्रकार एक साथ कई वाहन टकराने से कुल 16 लोग घायल हो गए जबकि दो लोगों की मृत्यु हो चुकी है। मौके पर चीख पुकार के साथ अफरा तफरी मच गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस तत्काल बचाव एवं राहत कार्य में जुट गई। दुर्घटना में सभी घायलों को निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। 16 घायलों में 14 घायलों की स्थिति सामान्य है जबकि दो घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इन दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। मृतकों में एक मृतक की पहचान मोहम्मद शमशाद निवासी जायस के रूप में हुई है। जबकि अभी दूसरे मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। दोनों मृतक ट्रक के ड्राइवर हैं जबकि दोनों गंभीर रूप से घायल ट्रक के खलासी है। सड़क पर डिवाइडर लगाकर आवागमन बहाल कर दिया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / लोकेश त्रिपाठी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *