Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

बजरंग दल के डर से देश विरोधी और धर्म विरोधी शक्तियां अपने कार्य में विफल हो रही हैं : मनोज

बैठक की तस्वीर

बजरंग दल की प्रांत बैठक का समापन

हजारीबाग, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । हजारीबाग के डेमोटांड़ स्थित बिरसा विद्या मंदिर में बजरंग दल झारखंड की दो दिवसीय प्रांत बैठक का समापन बुधवार को हुआ। समापन समारोह में मुख्य रूप से विश्व हिन्दू परिषद झारखंड प्रांत के अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत, प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत सह मंत्री मनोज पोद्दार, बजरंग दल प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो,विहिप हजारीबाग जिला कोषाध्यक्ष नंदकिशोर गुप्ता उपस्थित हुए। बजरंग दल की दो दिवसीय प्रांत बैठक में गत छह माह में किये गये कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी छह माह की कार्य योजना बनाई गई।

प्रांत सह मंत्री मनोज पोद्दार ने नवीन दायित्वों की घोषणा की। प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह ने कहा कि बजरंग दल शोर्य का प्रतीक है। बजरंग दल के डर से देश विरोधी और धर्म विरोधी शक्तियां अपने कार्य में विफल हो रही है। किसी कार्य को करने के लिए योजना के साथ संकल्प भी होनी चाहिए, श्रद्धा और विश्वास से ही मंत्र सिद्धि होगा। बजरंग दल के युवा अध्यात्म को प्रतीक मानते हैं इसलिए बजरंग दल के युवा को कार्य में विजय मिलता है। इस क्षेत्र में समस्या है उसका समाधान उसी क्षेत्र में खोजना चाहिए क्योंकि दूसरे के भरोसे कब तक रहेंगे। वहीं प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत ने कहा कि विदेशी फंडिंग के जरिए भारत विरोधी शक्तियां भारत में नरेटिव सेट करके देश को अस्थिर करना चाहते हैं। इसलिए देश को अस्थिर करने वाले षड्यंत्रकारियों का विरोध करना होगा।

बजरंग दल प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो ने बजरंग दल के आगामी छह माह की कार्ययोजना के बारे में बताया कि हुतात्मा दिवस 30 अक्टूबर और 2 नवम्बर को मनाया जाएगा ।

इससे पूर्व पांच हजार युवाओं की रक्तगट सूची तैयार की जाएगी और उसी रक्तगट सूची में से हुतात्मा दिवस के दिन दो हजार युवा रक्तदान करेंगे। आगे उन्होंने बताया कि नवम्बर माह में संस्कार सप्ताह के तहत रन फोर हेल्थ कार्यक्रम झारखंड के सभी प्रखंडो में आयोजित की जाएगी होगा जिसका थीम नशामुक्त युवा विकसित भारत होगा।

यह कार्यक्रम भारत सरकार के साथ मिलकर सम्पूर्ण भारत में चलाया जाएगा। वहीं एक दिसम्बर से सात दिसम्बर तक झारखंड के सभी प्रखंडों में गीता जयंती शौर्य दिवस के उपलक्ष्य पर प्रदेश के सभी प्रखंडो शौर्य यात्रा निकाली जाएगी।

इस बैठक में बजरंग दल के झारखंड प्रांत, विभाग एवं जिला के सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे थे। इस अवसर पर प्रांत मंदिर अर्चक पुरोहित प्रमुख मनोज पांडेय, प्रांत सह विद्यार्थी प्रमुख अमर प्रसाद, रामगढ़ जिला प्रचार प्रसार प्रमुख दानिश पटेल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *