Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

कोहरे के चलते टमाटर लदा पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलटा, दो युवक फंसे

हादसे के बाद सड़क पर फैले टमाटर

कानपुर, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में मंगलवार की सुबह कोहरे के चलते टमाटर से लदा पिकअप वाहन डिवाइडर से टकराकर पलट गया। वाहन के पलटने से उसका ढांचा (चेचिस) क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दो युवक मलबे में फंस गए। दो घंटेे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

किदवई नगर अग्निशमन अधिकारी कामता प्रसाद ने बताया कि गोंडा के थाना कोड़िया निवासी कृष्ण दयाल मिश्रा मध्य प्रदेश के शिवपुरी से टमाटर लादकर लखनऊ जाने के लिए चालक सोनू, शुभम शुक्ला के साथ सोमवार को निकले थे। मंगलवार सुबह यशोदा नगर स्थित ऊपरगामी सेतु (फ्लाइओवर) के पास पहुंचे ही थे कि चालक को झपकी आ गई और डिवाइडर से टकराकर पिकअप वाहन पलट गया।

वाहन पलटते ही सोनू मौके से फरार हो गया। जबकि कृष्ण दयाल और शुभम लोडर में ही फंस गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस और किदवई नगर अग्निशमन अधिकारी कामता प्रसाद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फंसे हुए युवकों को बचाने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल कर लगभग दो घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। आखिरकार दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

इस हादसे के कारण फ्लाइओवर पर लंबा जाम लग गया और चारों तरफ टमाटर फैल गए। थाना और यातायात पुलिस की टीमें राहत व बचाव कार्य में जुटी रहीं और अंततः यातायात को सुचारू कराया गया।—————

(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *