Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

काेहरा का असर, 14 घंटे विलम्ब से आई लोकमान्य से आने वाली साप्ताहिक ट्रेन

14 घंटे विलम्ब से आई साप्ताहिक ट्रेन

चित्रकूट एक्सप्रेस भी रही घंटों लेट

हमीरपुर 21 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में रविवार को कोहरे के चलते यात्री ट्रेन लगातार देरी से चल रही है। जिसे यात्रियों को प्लेटफार्म पर ठिठुरते हुए इंतजार करना पड़ा है। चित्रकूट एक्सप्रेस करीब दो घंटे की देरी से आई। वहीं साप्ताहिक सूबेदारगंज स्पेशल ट्रेन करीब 14 घंटे देर से आई। इससे इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

मौसम का तापमान लगातार गिरने के साथ कोहरे ने लोगों का जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। कोहरे के चलते सुमेरपुर कस्बे से गुजरने वाली ट्रेन देरी से चल रही है। सुबह 4,36 बजे आने वाली चित्रकूट एक्सप्रेस 6,34 बजे पर पहुंची। वहीं खजुराहो से कानपुर जाने वाली मेमू सुबह 8,10 बजे की आने के समय से करीब 36 मिनट की देरी से आई। कानपुर से मानिकपुर जाने वाली मेमू ट्रेन समय से करीब 26 मिनट देरी आई। दोपहर में 12,55 बजे आने वाली इंटरसिटी ट्रेन 1,21 बजे पर आई। जबकि लोकमान्य टर्मिनल से सूबेदारगंज जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन का समय रात्रि में 12,34 बजे है, लेकिन यह ट्रेन 14 घंटे की देरी से चलकर रविवार को दोपहर बाद 2,34 बजे पर स्टेशन पर पहुंची। ट्रेनों के लेट होने के चलते यात्रियों को भीषण ठंड में प्लेटफार्म में इंतजार करना पड़ा। जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुमेरपुर स्टेशन प्रबंधक अमानउद्दीन ने रविवार को शाम बताया कि कोहरे के कारण कुछ देरी से ट्रेनें चल रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / पंकज मिश्रा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *