Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

कानपुर : रैन बसेरे के निरीक्षण में रुपये वसूलने की मिली शिकायत, डीएम ने नगर आयुक्त से मांगा जवाब

नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय की फ़ाइल फोटो

कानपुर, 28 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में घंटाघर स्थित रैन बसेरे में ठहरने वाले व्यकित्यों से 20 रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं मूलभूत सुविधाओं में गड़बड़ी और गंदगी पाए जाने पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय से कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जवाब मांगा हैं। वहीं, नगर आयुक्त ने इस मामले में अपर नगर आयुक्त संतोष यादव और जोनल इंजीनियर आरके तिवारी को नोटिस जारी करते हुए तीन दिनों के भीतर जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब नही मिला तो सम्पूर्ण प्रकरण की शासन तक रिपोर्ट भेजी जाएगी।

शीतलहर को ध्यान में रखते हुए रैन बसेरों में आने वाले व्यकित्यों को सारी सुविधाएं मुहैया हो सके इसके लिए जिला प्रशासन ने सारी व्यवस्थाएं कर रखी हैं। वहीं, रैन बसेरों में समस्त व्यवस्थाओं काे ससमय उपलब्ध कराये जाने का निरन्तर निर्देश मुख्य अभियन्ता, जोनल अभियन्ताओं एवं जोनल अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए जा रहे हैं।यह भी चेतावनी दी जा रही है कि लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियाें पर कार्रवाई की जाएगी। इसकी जमीनी हकीकत जानने के​ लिए रविवार को जिलाधिकारी ने स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत नव सृजन सोसाइटी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्हें कई खामियां और साफ-सफाई की भी स्थिति बेहद खराब पाई गई। इस दौरान रजिस्टर में दर्ज मोबाइल नंबरों को चेक किया तो दो नंबरों पर इनकमिंग कॉल बंद मिली। एक अन्य नंबर पर विवेक कुमार से संपर्क स्थापित हुआ। वहीं,नव सृजन सोसायटी के प्रतिनिधि द्वारा रैन बसेरे में रात्रि निवास करने वालों से 20 रुपये लेने की भी बात सामने आयी है। इस पर जिलाधिकारी ने फौरन नगर आयुक्त अर्पित उपाध्यक्ष को अवगत कराते हुए जवाब मांगा है। इस घोर लापरवाही और रैन बसेरे में मिली खामियों के खिलाफ नगर आयुक्त ने कड़ा रुख अपनाते हुए सबंधित अधिकारियों को तलब कर तीन दिनों के अंदर जवाब मांगा है।—————

(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *