Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BIHAR

ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट से निकला डेढ किलो बालो का गुच्छा

ऑपरेशन के बाद बालो का गुच्छा दिखाते डाक्टर

पूर्वी चंपारण,19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले के रक्सौल स्थित एसआरपी हॉस्पिटल में एक दुर्लभ मामला सामने आया है। हाॅस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान नेपाल निवासी एक 35 वर्षीय महिला के पेट से करीब डेढ़ किलोग्राम बालों का गुच्छा निकाला गया है,जिसने लोगो को हैरत में डाल दिया है। अस्पताल चिकित्सको ने बताया मेडिकल साइंस में इसे ट्राइकोबेज़ोआर कहा जाता है, और दुनिया भर में अब तक ऐसे महज करीब 500 मामले सामने आये है।

एसआरपी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि महिला लंबे समय से पेट दर्द और भूख न लगने की शिकायत से जूझ रही थी। उसने कई जगह इलाज कराया, लेकिन आराम नहीं मिला। इसके बाद वह एसआरपी हॉस्पिटल पहुंची, जहां जांच की प्रक्रिया शुरू की गई। एंडोस्कोपी के दौरान डॉक्टरों को महिला के पेट में बालों का बड़ा गुच्छा जमा होने का पता चला।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सफल सर्जरी कर महिला के पेट से बालों का पूरा गुच्छा बाहर निकाला। ऑपरेशन के बाद महिला तेजी से स्वस्थ हो रही है।

डॉक्टरों ने बताया कि इस तरह की समस्या अक्सर बाल खाने की आदत (ट्राइकोफेजिया) या मानसिक कारणों से जुड़ी होती है, जिसमें व्यक्ति अनजाने में बाल निगलता रहता है।समय के साथ ये बाल पेट में जमा होकर बड़ी गांठ का रूप ले लेते हैं, जिससे पाचन तंत्र प्रभावित होता है।

डा.सुजीत ने बताया कि एसआरपी हॉस्पिटल के लिए यह तीसरा ऐसा मामला है, जिसका सफल सर्जरी किया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / आनंद कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *