
सिलीगुड़ी, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) . दो दिन पहले ईस्टर्न बाईपास के बानेश्वर मोड़ पर हुए दर्दनाक हादसे में एक आठ साल के बच्चे की मौत हो गई थी. इस घटना के बाद मंगलवार को सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी.
मेयर ने बच्चे की मां से हादसे की पूरी जानकारी ली और दुख की इस घड़ी में हर तरह की मदद का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए वे ईस्टर्न बाईपास पर ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने को लेकर पुलिस प्रशासन से बात करेंगे.
मेयर ने लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी और बताया कि बाईपास पर ट्रैफिक लाइट लगाए जाने पर भी विचार किया जा रहा है. हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है और लोग बेहतर ट्रैफिक नियंत्रण की मांग कर रहे हैं.
(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार
