Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

ईसीएल कॉर्पोरेट वेलफेयर बोर्ड ने किया राजमहल में योजनाओं का निरीक्षण

उपस्थित वेलफेयर बोर्ड के सदस्य

गोड्डा, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।

ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के राजमहल क्षेत्र में गुरुवार को ईसीएल कॉर्पोरेट वेलफेयर बोर्ड ने कर्मियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर बोर्ड के सदस्यों का क्षेत्रीय महाप्रबंधक, राजमहल क्षेत्र एएन नायक का स्वागत किया गया।

निरीक्षण के क्रम में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए नायक ने राजमहल परियोजना की वर्तमान स्थिति से वेलफेयर बोर्ड को अवगत कराया।

उन्होंने क्षेत्र में संचालित परियोजनाओं, प्रमुख चुनौतियों और उनसे निपटने के लिए अपनाई जा रही कार्य योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में व्याप्त जल संकट की स्थिति पर चर्चा करते हुए पुनर्वास स्थलों को राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हर घर जल नल योजना से जोड़ने की परिकल्पना को साझा किया, ताकि भविष्य में सतत एवं निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

इसके बाद प्रणव कुमार, प्रबंधक (मानव संसाधन) ने पावरपॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से राजमहल क्षेत्र का परिचय सदन के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसमें क्षेत्र की कार्यप्रणाली, मानव संसाधन और कल्याणकारी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई।

बैठक के बाद कॉर्पोरेट वेलफेयर बोर्ड के सदस्यों ने राजमहल क्षेत्र में संचालित विभिन्न कल्याणकारी सुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इको-पार्क, डीएवी पब्लिक स्कूल, उर्जानगर अस्पताल, डिजिटल डिस्पेंसरी, आरओ प्लांट और ओसीपी कैंटीन का जायजा लिया गया। इस दौरान बोर्ड सदस्यों ने कर्मचारियों और उनके परिजनों के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की गुणवत्ता और उपयोगिता का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।

इसके बाद फीडबैक-सह-समापन सत्र में वेलफेयर बोर्ड के सदस्यों ने अवलोकन साझा करते हुए आवश्यक सुझाव दिए। इस पर राजमहल क्षेत्र प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि निरीक्षण के दौरान उठाए गए सभी बिंदुओं पर शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर विभिन्न श्रमिक संगठनों से वेलफेयर बोर्ड के सदस्य रंजीत मुखर्जी (सीएमएसआई–सीटू), माधव बनर्जी (डब्ल्यूबीकेएम–यूटीयूसी), विष्णु देव नोनिया (सीएमएस–एचएमएस), गुरुदास चक्रवर्ती (सीएमएस–एटक) और मृत्युंजय सिंह (बीएमएस) के अलावा ईसीएल मुख्यालय से आरआर लकड़ा, महाप्रबंधक (कल्याण एवं सीएसआर) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / रंजीत कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *