Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

नरगाकोठी के भैया बहनों का शैक्षणिक भ्रमण

परिभ्रमण पर जाते बच्चे

भागलपुर, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सैनिक स्कूल गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर नरगाकोठी के प्राथमिक खंड पूरनमल सावित्री देवी बाजोरिया सरस्वती शिशु मंदिर नरगाकोठी चंपानगर भागलपुर के भैया बहनों का देश दर्शन कार्यक्रम के तहत सोमवार को कक्षा अरुण, उदय, प्रभात एवं प्रथम के भैया बहनों को कुप्पाघाट शैक्षणिक भ्रमण करने ले जाया गया।

कक्षा अरुण से प्रथम तक के 125 भैया बहन एवं उनके साथ उनकी 60 माताएं इस शैक्षणिक भ्रमण में शामिल हुए। भैया बहनों के साथ सभी माताएँ आनंद लेते हुए अपने बच्चों के साथ वहां दर्शन कर महर्षि मेंही आश्रम के विभिन्न स्थलों से अवगत हुए। विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरेश कुमार ने कहा कि हमारे छोटे-छोटे भैया बहनों को क्लास रूम से बाहर निकाल कर देश की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक धरोहर से सीधे रूबरू होने के लिए समय-समय पर शैक्षणिक भ्रमण आवश्यक है। इसी के तहत आज कक्षा अरुण से प्रथम तक के भैया बहनों का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्य ममता जायसवाल ने उपस्थित माता को इस अवसर पर धन्यवाद देते हुए बोली इसी तरह समय-समय पर जब भी विद्यालय में आपको बुलाया जाए आप उपस्थित होकर विद्यालय का मान सम्मान बढ़ाने का प्रयास करें।

—————

(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *