Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BIHAR

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हमले के विरोध में मोहम्मद यूनुस का पुतला दहन

पुतला दहन करते विहिप कार्यकर्ता

मोतिहारी, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हमले के विरोध मे सोमवार को बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मुख्यालय मोतिहारी में गांधीचौक पर विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने उग्र विरोध प्रदर्शन किया तथा बांग्लादेश की अंतरिम सरकार में मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस का पुतला दहन किया।

विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व विहिप के जिला कार्याध्यक्ष विनोद कुमार साह ने किया वही पुतला दहन का नेतृत्व नगर मंत्री अंकित कुमार नगर अध्यक्ष डा. राहुल तिवारी नगर उपाध्यक्ष रत्नेश सिंह अवनीश सिंह और अर्जुन मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के विरोध मे जमकर नारे लगाए।

इस मौके पर विहिप के बिहार झारखंड के विधि प्रकोष्ठ प्रमुख अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि बांग्लादेश में बाकायदा सुनियोजित ढंग से हिन्दुओ की हत्या की जा रही है। उन्होंने सवाल किया कि दीपू चन्द्र दास का क्या कसूर था कि उसे जिन्दा चौराहे पर पीट पीट कर जला दिया गया और अभी तक किसी भी आवार्ड वापसी गैंग और सेक्यूलर हिन्दू राजनेताओं का बयान तक नही आया और मानवाधिकार संज्ञान तक नही लिया। यह हम हिन्दुओं के लिए अब चुनौती बन गया है। अब हिन्दुओं को अब सडकों पर उतर कर इसका डटकर मुकाबला करना होगा।

विहिप के जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह और डा संतोष श्रीवास्तव तथा जिला सेवा प्रमुख हेंमत कुमार ने कहा कि केन्द्र सरकार को अविलंब बांग्लादेश मे हिन्दुओं पर हमले के विरूद्ध संज्ञान लेकर इसे अन्तराष्ट्रीय मंच पर उठाकर बांग्लादेश के विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई करना चाहिए। जिला कार्याध्यक्ष विनोद कुमार साह ने हिन्दुओं को एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विहिप के हरिश्चंद्र उपाध्याय,विवेकानंद मिश्रा अधिवक्ता,सोनालाल कुमार ऋषभ मिश्रा,अभिनव पांडेय सचिन कुमार,आदित्य कुमार आनन्द प्रकाश,जगदीश प्रसाद राजन तिवारी नगर संयोजक राहुल सिंह प्रखंड संयोजक धर्मेन्द्र ठाकुर विजय शंकर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

—————

(Udaipur Kiran) / आनंद कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *