कुलपति का पुतला फूंका

कुलपति का पुतला फूंका

समस्तीपुर ,12 दिसंबर (Udaipur Kiran) . अखिल Indian विद्यार्थी परिषद समस्तीपुर ने स्नातकोत्तर ऑनलाइन स्पॉट नामांकन में हुई व्यापक गड़बड़ी के विरोध में स्थानीय बलिराम भगत महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर आज ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला दहन किया तथा प्रधानाचार्य के माध्यम से कुलपति को एक मांग पत्र सौंपा गया. कार्यक्रम का नेतृत्व नगर सह मंत्री अमृत झा ने किया

इससे पूर्व परिषद कार्यकर्ताओं का जत्था पूरे महाविद्यालय में विरोध प्रदर्शन किया. पूरा महाविद्यालय स्पॉट नामांकन के नाम पर छात्रों का आर्थिक शोषण बंद करो जैसे गगनभेदी नारे से गुंजायमान था.

इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद के प्रांत सह मंत्री अनुपम कुमार झा ने बताया कि जिस प्रकार से ऑनलाइन स्पॉट नामांकन का पोर्टल खोलते ही सभी विषयों में एवं सभी महाविद्यालय में जीरो सीट दिखाया गया. इससे साफ प्रतीत होता है कि विश्वविद्यालय प्रशासन की मिली भगत से दलालों के माध्यम से सारे सीटों पर मोटी रकम लेकर नामांकन करवाया गया है. यह मेधावी छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है जिसे विद्यार्थी परिषद कतई बर्दाश्त नहीं करेगी. अखिल Indian विद्यार्थी परिषद विश्वविद्यालय प्रशासन से यह मांग करती है कि इस पूरे मामले की जांच करवाते हुए दोषियों के ऊपर कारवाई किया जाए. साथ ही छात्रों के बीच जो Assamंजस और ऊहापोह की स्थिति है उस पर विश्वविद्यालय प्रशासन स्थिति स्पष्ट करे

जिला संयोजक केशव माधव ने बताया कि स्पॉट नामांकन में भी मार्क्स के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी किया जाए ताकि मेधावी छात्रों का ही नामांकन हो सके . वही जिला सहसंयोजक शुभम कुमार ने बताया कि अगर हमारी मांगों को नहीं सुना गया तो विद्यार्थी परिषद् चरणबद्ध आंदोलन प्रारंभ करेगी.

—————

(Udaipur Kiran) / त्रिलोकनाथ उपाध्याय

Leave a Comment