Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BIHAR

ग्रिड सब स्टेशन से ट्रेक्शन सब स्टेशन तक ट्रांसमिशन लाइन में बिजली चालू करने की कवायद शुरू

अररिया फोटो:टावर

अररिया,15 दिसम्बर(Udaipur Kiran) । अररिया में नवनिर्मित 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन में बिजली शुरू करने की कवायद शुरू कर दी गई है।यह ट्रांसमिशन लाइन 132/33 केवी ग्रिड सब स्टेशन से 132/25 केवी अररिया ट्रेक्शन सब स्टेशन तक है।

रेलवे के अधिकारी समेत बिजली विभाग के अधिकारी इसे शुरू करने की कवायद में लगे हैं।बिजली विभाग के कनीय अभियंता शशिकांत ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 दिसम्बर से 23 दिसम्बर के बीच किसी भी दिन लाइन चालू कर दी जाएगी और फिर हमेशा के लिए इसमें लाइन चालू रहेगी।यह बिजली बीएसपीटीसीएल की अनुमति के तहत चालू होगी।बिजली विभाग सहित रेलवे बिजली विभाग की ओर से आम नागरिकों से अपील की गई है कि बिना अनुमति के लेटिस टावरों पर चढ़ने की जोखिम न उठाएं और न टावर को छूने की कोशिश करे।अन्यथा किसी तरह की दुर्घटना हो सकती है और इसके लिए रेलवे प्राधिकरण और बिजली विभाग किसी तरह का जिम्मेवार नहीं होगा।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *