आठ बांग्लादेशी अवैध घुसपैठियों को सीमा से वापस भेजा गया

आठ बांग्लादेशी अवैध घुसपैठियों को सीमा से वापस भेजे जाने की तस्वीर.

गुवाहाटी, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) . अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शुक्रवार रात कार्रवाई करते हुए आठ बांग्लादेशी अवैध घुसपैठियों को सीमा पार वापस भेज दिया गया. इस संबंध में Assam के Chief Minister डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि भारत “अतिथि देवो भवः” की परंपरा में विश्वास करता है, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता.

Chief Minister ने अपने पोस्ट में कहा कि सीमा पार के कुछ लोगों ने अतिथि देवो भवः की हमारी भावना को कुछ अधिक ही गंभीरता से ले लिया, लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि इस परंपरा को कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए.

डॉ. सरमा ने एक संस्कृत श्लोक का उल्लेख करते हुए कहा कि बुद्धिमान और धैर्यवान शासक बिना कारण संघर्ष नहीं करता, लेकिन समय आने पर निर्णायक और साहसिक कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटता.

Chief Minister ने पुष्टि की कि आठों अवैध घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें सीमा पार भेजा गया है. अवैध घुसपैठ के खिलाफ Assam सरकार की नीति पूरी तरह सख्त है. उन्होंने दोहराया कि राज्य की सीमाओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बनी रहेगी.

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Leave a Comment