Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

पीडीए मतदाताओं के नाम काट रहा है चुनाव आयोग : हाजी फ़ज़ल महमूद

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पूर्व सांसद राजाराम पाल व अन्य

कानपुर, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । चुनाव आयोग पीडीए मतदाताओं का नाम काट रहा है। हजारों की संख्या में सभी विधानसभा क्षेत्रों से भरें फॉर्म-6 को आयोग आधार कार्ड को डाॅक्यूमेंट नहीं मान रही है। जिसकी वजह से भारी संख्या मतदाता फॉर्म-6 भरने के बावजूद मतदाता बनने वंचित रह जायेगें। यह बातें सोमवार समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद ने कही।

समाजवादी पार्टी महानगर के कैण्ट, किदवई नगर, आर्यनगर, सीसामऊ व आज अन्तिम दिन गोविन्दनगर विधानसभा क्षेत्र का बीएलए सम्मेलन गुरुनानक इण्टर कालेज के सामने भवन में समापन सम्मेलन महानगर अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन का संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू ने किया

बीएलए सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद ने कहा कि नगर व ग्रामीण के दसों विधान सभा क्षेत्रों से मृतक 103552 तथा अपसेन्ट 316171, तथा सीफ्टेड 389942 मतदाता अभी तक गणना प्रपत्र भरने से वंचित रह गये है इससे आशंका बढ़ गयी कि नौ लाख से अधिक मतदाताओं को मतदाता बनने से आयोग की नीतियों की वजह से वंचित रहना पड़ सकता है।

​आगे उन्होंने कहा कि बीएलओ ने बूथों पर मेहनत कर कार्य किया है लेकिन शेष कार्य बचा है उसको तत्काल पूरा करने में जुट जाएं। बीएलए सम्मेलनों की आकलन रिपोर्ट सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेज दी गयी है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद, एसआईआर प्रभारी पूर्व सांसद राजाराम पाल, प्रदेश सचिव के के शुक्ला, महासचिव संजय सिंह बंटी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू, विधान सभा अध्यक्ष आकाश यादव आदि लोग मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *