Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BIHAR

558 बकायेदार उपभोक्ताओ की काटी गयी बिजली, 35 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज 

कार्यपालक अभियंता

सहरसा, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री विद्युत सहायता योजना से लोगों को 125 यूनिट निःशुल्क बिजली सभी उपभोक्ताओ को निरंतर दी जा रही है। इसके बाद भी पहले के बकाया बिजली बिल का भुगतान नहीं किया जा रहा है व बिजली चोरी की जा रही है। ऐसी स्थिति को लेकर मुख्यालय के निर्देश पर बकाया बिल वसूली से लेकर बिजली चोरी को लेकर नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड गंभीर हो गया है, जिसका दो माह से अधिक की बकाया राशि है वैसे उपभोक्ताओं का बिजली काटी जाएगी।

शहरी क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं से बकाया बिल की राशि जमा करने व 125 यूनिट निः शुल्क बिजली मिलने के बाद भी उपभोक्ताओं से विद्युत चोरी न करने की अपील की गई। इसकी जानकारी विद्युत आपूर्ति प्रमंडल सहरसा के कार्यपालक अभियंता ई अमित कुमार ने दी।

उन्होने बताया कि बकाया बिल यानि राजस्व वसूली के लिए चालू माह दिसंबर से विशेष अभियान शुरू है तथा यह अभियान मार्च तक चलेगा।इसके लिए मुख्यालय स्तर से प्रत्येक प्रशाखा में तीन कर्मी केवल बिजली काटने के लिए दिए गए हैं।

बताया कि नवंबर में विद्युत आपूर्ति प्रमंडल सहरसा अंतर्गत 558 उपभोक्ताओ की बिजली काटी गयी है। इसके अतिरिक्त विद्युत चोरी के विरुद्ध अभियान में 35 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई,जिसमें सहरसा मे (शहरी) मे 04 सहरसा ग्रामीण 19 व सौरबाजार मे 12 शामिल है।

विद्युत कार्यपालक अभियंता ने आगे बताया कि मुख्यालय स्तर से निर्देश पर आने वाली गर्मी के सीजन में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए सभी पावर सब स्टेशनों के साथ ही सभी 33 केवी, 11 केवी और ट्रांसफार्मर पर जरूरी मेंटेनेंस कार्य किए जा रहे हैं। जिसके कारण बिजली आपूर्ति कार्य के दौरान बाधित हो रही है जिसकी पूर्व सूचना देकर असुविधा से बचने के लिए उपभोक्ताओ को आगाह किया जा रहा है।

(Udaipur Kiran) / अजय कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *