Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

रामगढ़ के जंगल में हाथी मचा रहे तांडव, जिला प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

रामगढ़ डीसी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज

रामगढ़, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । रामगढ़ जिले के जंगलों में हाथी तांडव मचा रहे हैं। हाथियों का एक बड़ा समूह विभाजित हो गया है। इसके बाद वे लगातार रिहायशी इलाकों में घुस रहे हैं। शुक्रवार को डीसी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज ने हाथियों को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है। उन्होंने कहा कि रामगढ़ प्रमंडल अंतर्गत जंगली हाथियों के एक बड़ा झुंड कई उप-समूहों में विभाजित होकर विभिन्न क्षेत्रों में विचरण कर रहा है। सिरका क्षेत्र में 7 हाथी, सुगिया क्षेत्र में 4 हाथी, तोपा क्षेत्र में 4 हाथी, उखरबेड़ा क्षेत्र में 11 हाथी, छत्तरमांडू क्षेत्र में 3 हाथी, गोबरधहा क्षेत्र में 1 हाथी घुमता हुआ नजर आ रहा है। इसके अतिरिक्त कुछ हाथियों का झुंड बोकारो जिला की ओर प्रस्थान कर गया है। जंगली हाथियों की गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग की ओर से सतत निगरानी की जा रही है। आम नागरिकों से अपील की जाती है कि वे पूरी तरह सतर्क रहें तथा हाथियों के संभावित मार्गों एवं वन क्षेत्रों के आसपास अनावश्यक आवागमन से बचें।

शिक्षा विभाग को किया गया सतर्क

डीसी ने बताया कि विशेष रूप से शिक्षा विभाग को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। ताकि विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। आवश्यकता पड़ने पर स्थानीय स्तर पर एहतियाती कदम उठाए जाएं।

—————

(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *