Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

मदीना से हैदराबाद जा रही फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग, बम की धमकी वाला मिला ईमेल

अहमदाबाद एयरपोर्ट

अहमदाबाद, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । गुजरात के अहमदाबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सऊदी अरब के मदीना से हैदराबाद जा रही इंडिगो की फ्लाइट की आपात लैंडिग कराई गई है। फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली थी। फिलहाल, जांच जारी है।

सूत्रों ने बताया कि एक ईमेल के जरिए विमान में बम होने की धमकी मिली थी। इसके बाद विमान को तुरंत डायवर्ट कर अहमदाबाद में सुरक्षित उतार लिया गया।

अचानक हुई लैंडिंग और बम की अफवाह के चलते यात्रियों में खलबली मच गई। हालांकि लैंडिंग के तुरंत बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस, सीआईएसएफ टीम, डॉग स्क्वाड और बम डिस्पोजल स्क्वाड तुरंत एयरपोर्ट पर पहुंच गए।

फिलहाल यात्रियों और उनके सामान की गहन तलाशी जारी है। यह धमकी सिर्फ अफवाह है या किसी बड़ी साजिश का हिस्सा, इसकी जांच शुरू कर दी गई है।

अहमदाबाद जोन-4 के डीसीपी अतुल बंसल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलते ही टीम एयरपोर्ट पहुंच गई। सभी यात्रियों को उतारकर टर्मिनल में लाया गया है और पूरी फ्लाइट की तलाशी ली जा रही है। आगे की प्रक्रिया नियमों के तहत की जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / यजुवेंद्र दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *