Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

भाजपा महिला मोर्चा परिचय बैठक में एक बूथ 10 महिला योजना पर रहा जोर

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डेजी ठाकुर ने नाहन में परिचय बैठक में लिया भाग

नाहन, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी लगातार होने संगठन को मजबूत करने के कार्य में लगी हुई है और प्रदेश में पार्टी के विभिन्न मोर्चों की बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में वीरवार को सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के भाजपा कार्यालय में जिला भाजपा महिला मोर्चा की परिचय बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष डेजी ठाकुर ने की। उन्होंने इस बैठक में जहां महिला कार्यकर्ताओं से संवाद किया वहीं उनमे पार्टी को मजबूत बनाने का जोश भी भरा।

भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्षा डेजी ठाकुर ने कहा कि महिला मोर्चा प्रदेश भर में बेहतरीन कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा सदस्यों को मंडल स्तर पर माह में कम से कम पांच दिन प्रवास पर रह कर संगठन के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने एक बूथ 10 महिला योजना को जिला में शीघ्र करने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आने वाले सभी चुनावों में महिला मोर्चा के सदस्यों की विशेष भूमिका रहेगी।

—————

(Udaipur Kiran) / जितेंद्र ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *