Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

स्वच्छ भारत मिशन की बैठक में प्लास्टिक व ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर जोर

कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वच्छ भारत मिशन समिति की बैठक।

मीरजापुर, 18 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत गठित जिला स्वच्छ भारत मिशन समिति की बैठक की गई। बैठक में विकास खंड छानबे की ग्राम पंचायत गोपालपुर में प्रस्तावित प्लास्टिक बेस्ड मैनेजमेंट यूनिट के लिए मशीनों की खरीद, सिविल वर्क तथा अवशेष धनराशि की स्वीकृति पर चर्चा की गई।

इसके साथ ही फीकल स्लज मैनेजमेंट इकाई की स्थापना के लिए भूमि की उपलब्धता, स्वच्छ भारत कोष, आरआरसी निर्माण हेतु भूमि की अनुपलब्धता व विवादित ग्राम पंचायतों का विवरण, बायोगैस प्लांट की क्रियाशीलता और गंगा एक्शन प्लान से जुड़े बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। चर्चा के उपरांत नियमानुसार निर्णय लिए गए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन कार्यों की स्वीकृति और बजट प्राप्त हो चुका है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर समय से पूरा कराया जाए। जिन स्थानों पर भूमि की समस्या है, वहां संबंधित उप जिलाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर शीघ्र समाधान कराया जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, ब्लॉक प्रमुख कोन अनिल सिंह, ब्लॉक प्रमुख सीखड़ सत्येंद्र कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार, क्वार्डिनेटर विनोद श्रीवास्तव, प्रशांत शुक्ला, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, सहायक अभियंता जल निगम ग्रामीण सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *