Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BIHAR

दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत रोजगार मेला आयोजित

मेला में मौजूद लोग

भागलपुर, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले के जगदीशपुर के लोकनाथ उच्च विद्यालय परिसर में मंगलवार को दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत जीविका, जगदीशपुर द्वारा रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया।

मेले का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें कौशल विकास से जोड़ना था। रोजगार मेले में कुल 16 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। युवाओं की उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिली, जिसमें 3455 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जबकि 1735 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित किए गए।

इसके पूर्व मेले का उद्घाटन प्रबंधक रोजगार मुमताज रहमानी, मुकेश गुप्ता, प्रवीन कुमार एवं शाकिर आलम द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस अवसर पर प्रखंड कार्यालय जगदीशपुर से रामशोहित, मणि किरण, पूनम कुमारी, कंचन कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के रोजगार मेले ग्रामीण युवाओं को सीधे उद्योगों से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। इससे युवाओं को अपने भविष्य को मजबूत बनाने का अवसर मिलता है।

उन्होंने यह भी कहा कि जीविका जगदीशपुर द्वारा आगे भी ऐसे आयोजन किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा सके।

—————

(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *