Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
BIHAR

कटिहार में 16 दिसंबर को आयोजित होगा रोजगार मेला

डीएम व अन्य अधिकारी

कटिहार, 11 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिलाधिकारी, उप विकास आयुक्त अपर समाहर्ता एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, फलका के द्वारा संयुक्त रूप से दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत दिनांक 16 दिसंबर 2025 को शिव नारायण सर्वोदय हाई स्कूल, बरेठा (फलका) में आयोजित होने वाले रोजगार मेला के सफल आयोजन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से एक प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की लगभग 16 प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी। इनमें रिटेल सेक्टर, टेक्सटाइल, ऑटोमोबाइल, बीमा, हॉस्पिटैलिटी, कंस्ट्रक्शन, सुरक्षा गार्ड, हेल्पर आदि क्षेत्रों से जुड़ी कंपनियां शामिल होंगी, जो युवाओं को रोजगार के विविध अवसर प्रदान करेंगी।

प्रचार वाहन के माध्यम से जिले के फलका प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायतों में रोजगार मेले से संबंधित जानकारी आमजन, विशेषकर ग्रामीण युवाओं तक पहुँचाई जाएगी, ताकि अधिक से अधिक युवा इस रोजगार मेले में भाग लेकर कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें।

—————

(Udaipur Kiran) / विनोद सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *