Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

झील को ईको टूरिज्म के रूप में विकसित करने पर रोजगार की सम्भावनाएं

निरीक्षण करते डीएम

फिरोजाबाद, 19 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । जिलाधिकारी रमेश रंजन ने ‘‘प्रशासन गांव की ओर‘‘ सूत्र वाक्य पर शुक्रवार को जनपद के कई ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर गांव वासियों से बात की और उनकी समस्याओं को जाना, साथ ही उनके निवारण हेतु अपना संकल्प भी दोहराया।

जिलाधिकारी ने कहा कि मेरा यह प्रयास है कि आप सबको छोटी मोटी समस्याओं के लिए बार-बार चक्कर न लगाने पडे़, साथ ही अब हम इस बात का भी प्रयास कर रहे हैं कि आप सबको सरकार की योजनाओं और अधिकार के बारे में जागरूक किया जाए। जिससे आप सबको सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ मिल सके। जिलाधिकारी ने तहसील फिरोजाबाद की ग्राम पंचायत नैपइ के मजरा कपावली का दौरा किया, जहां उन्होने ग्राम प्रधान के साथ-साथ ग्राम वासियों से वार्ता की और यहां पर स्थित सात हैक्टेयर में फैली झील को ईको टूरिज्म के रूप में विकसित करने की बात कही। यह गांव 6 लैन से 300 मी0 की दूरी पर स्थित है, इसलिए यहां पर ईको पर्यटन की बेहतर सम्भावनाएं विकसित की जा सकती है।

जिलाधिकारी ने उपस्थित ग्रामीणाें से कहा कि आने वाले समय मे यह क्षेत्र पर्यटन के मानचित्र पर एक अलग पहचान स्थापित करेगा, साथ ही साथ आपके लिए आने वाले समय में एक बेहतर रोजगार की सम्भावनाएं भी यहां पैदा होगी। इसके बाद जिलाधिकारी ग्राम पचवान के क्षेत्र हुसैनपुर बैंदी गए, जहां उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि फैज-1 के अन्तर्गज जो भी जमीन शेष है, उसका अधिग्रहण शीघ्र ही किया जाए, जिससे यहां पर आवासीय कॉलोनी विकसित की जा सके और यहां पर एक मजबूत आधारभूत संरचना विकसित कर गांव वासियों को भी इसका लाभ मिल सके। इस दौरान गुंजन द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी विशु राजा, नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडेय एवं तहसीलदार व लेखपाल आदि उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / कौशल राठौड़

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *