Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

स्वदेशी को अपनाकर आत्मनिर्भर भारत के स्वप्न को बनाएं सशक्त : सांसद

स्वदेशी को अपनाकर आत्मनिर्भर भारत के स्वप्न को बनाएं सशक्त :

कानपुर, 14 अक्टूबर(Udaipur Kiran News) । अब समय आ गया है जब स्वदेशी को केवल एक विचार नहीं, बल्कि एक जीवनशैली के रूप में अपनाया जाए। अब समय है कि स्वदेशी को स्वदेश से जोड़ा जाए। भारत तभी आत्मनिर्भर बनेगा जब हर नागरिक स्थानीय उत्पादों को अपनाने का संकल्प लेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आत्मनिर्भर भारत का संकल्प तभी साकार होगा जब हम सब मिलकर स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देंगे। यह बातें मंगलवार को कानपुर जनपद में मोतीझील स्थित स्वदेशी मेले के समापन में उपस्थित शहर सांसद रमेश अवस्थी ने कही।

सांसद ने सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मेले का अवलोकन करते हुए कहा कि आज हम सभी इस कार्यक्रम से संकल्प लेतें हैं कि हम स्वदेशी उत्पादों को अपनायेंगे साथ ही प्रधानमंत्री के सपने को साकार करेंगें।

उन्होंने कहा कि जब भारत आत्मनिर्भर बन जाएगा, तब भारत को विश्व गुरु बनने से कोई नहीं रोक सकेगा। सांसद ने मेले में लगे स्टॉलों से मिट्टी, गोबर, कपड़े, जूट एवं अन्य स्वदेशी सामग्री की खरीदारी कर स्थानीय उत्पादकों को प्रोत्साहित किया।

इस मौके पर भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे जिनमें जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, शिवराम सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी, रामदेव शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, आकाश शुक्ला, प्रमोद विश्वकर्मा, जन्मेजय सिंह ,पारस मदान उपेंद्र शुक्ला, सीमा एमबीए, अनीता त्रिपाठी अनुप्रिया दोषी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम का समापन “स्वदेशी अपनाओ-भारत बनाओ” के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

(Udaipur Kiran) / मो0 महमूद

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *