एससी मेयर पद के लिए आरक्षण खत्म करना अनुचित : नायक

रांची, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । आदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच के केन्द्रीय उपाध्यक्ष विजय शंकर नायक ने रांची नगर निगम में आरक्षण रोटेशन के तहत अनुसूचित जाति (एससी) मेयर पद का आरक्षण समाप्त कर केवल दो वार्ड सीटें आरक्षित करने को अनुचित बताया है।
उन्होंने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि एससी मेयर आरक्षण समाप्त करना केवल प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि अनुसूचित जाति समुदाय के राजनीतिक अधिकार और सम्मान पर सीधा हमला है। यह कहीं से भी जायज नहीं है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्य निर्वाचन विभाग, नगर विकास विभाग और रांची के उपायुक्त बताना चाहिए कि संविधान के अनुच्छेद 243-टी का हवाला देते हुए कहा कि स्थानीय निकायों में अनुसूचित जाति को उनकी जनसंख्या के अनुपात में प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए, जबकि मौजूदा निर्णय इसके विपरीत है।
इस निर्णय को वापस लिया जाना चाहिए। यदि सरकार इस विषय पर संवेदनशीलता नहीं दिखाई, तो इसे अनुसूचित जाति समुदाय को हाशिये पर धकेलने की साजिश माना जाएगा।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar



