Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HEADLINES

उद्यमी मुकेश अंबानी ने काशी की अन्नपूर्णा माता के लिए भेजी श्रृंगार सामग्री

मुकेश अंबानी की भेजी हुई ग्रीटिंग

वाराणसी, 17 अक्टूबर(Udaipur Kiran News) । देश के जाने माने उद्यमी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने काशी के प्रसिद्ध अन्नपूर्णा मंदिर की

अन्नपूर्णेश्वरी देवी के लिए स्वर्णमयी श्रृंगार सामग्री के साथ पुजारी काे एक ग्रीटिंग कार्ड भी भेजा है।

शुक्रवार काे अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकरपुरी महाराज ने पत्रकारों को बताया कि प्रख्यात उद्यमी मुकेश अंबानी और परिजनों ने उन्हें एक ग्रीटिंग और स्वर्णमयी मां अन्नपूर्णेश्वरी की श्रृंगार सामग्री भेजी है। धनतेरस पर पट खुलने पर माता अन्नपूर्णा को अंबानी परिवार की भेजी साड़ी चढ़ाई जाएगी। अंबानी परिवार ने आभूषण भी भेजा है, जिसे श्रृंगार में शामिल करेंगे। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी को दर्शनोपरांत मां अन्नपूर्णा का प्रसाद यहां से भेजा जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *