Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सुंदरबन में बाघ और हाथी संरक्षण की समीक्षा की

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव

नई दिल्ली, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में रविवार को सुंदरबन बाघ अभ्यारण्य में पश्चिम बंगाल के राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की 28वीं बैठक और परियोजना हाथी की 22वीं संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई।

मंत्रालय की तरफ से जारी की गई जानकारी के मुताबिक, इन महत्वपूर्ण बैठकों में बाघ और हाथी संरक्षण के लिए राष्ट्रीय रणनीतियों की व्यापक समीक्षा की गई और भविष्य की कार्ययोजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। इन बैठकों में बाघ और हाथी की बहुलता वाले राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी, वैज्ञानिक, विशेषज्ञ तथा प्रमुख संरक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

​मंत्री ने भारत की विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त बाघ संरक्षण मॉडल की सराहना की। इसके अलावा, विज्ञान-आधारित प्रबंधन, सामुदायिक भागीदारी और अंतर-राज्यीय एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने संरक्षण के प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए 6 महत्वपूर्ण प्रकाशनों का विमोचन भी किया।

—————

(Udaipur Kiran) / श्रद्धा द्विवेदी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *