Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BIHAR

हार भी हमें सीखने के लिए करता है प्रेरित : विकास कुमार

संबोधित करते अतिथि

भागलपुर, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भारती शिक्षा समिति एवं शिशु शिक्षा प्रबंध समिति के तत्वावधान में बुधवार को आयोजित गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल भागलपुर में दो दिवसीय प्रांतीय समूह खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी भागलपुर विकास कुमार, भारती शिक्षा समिति के प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा, अवकाश प्राप्त प्राध्यापक मधुसूदन झा, प्रधानाचार्य अमरेश कुमार, प्रांतीय खेलकूद प्रमुख राकेश कुमार पांडे, विभाग प्रचारक सुरेंद्र कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

मुख्य अतिथि विकास कुमार ने कहा कि हारने वाले खिलाड़ी भी भाग लेने से सीखते हैं। अतः खेलकूद में भाग लेना आवश्यक होता है। साथ ही विद्यालय में आयोजित होने वाले अनेक प्रकार की क्रियाकलापों, गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं में सभी भैया बहन को भाग लेना चाहिए। जीतने का जुनून भी खिलाड़ियों में होना चाहिए। खेलकूद में हार भी हमें बहुत कुछ सिखा देता है। प्रदीप कुमार कुशवाहा ने कहा कि भारतीय जीवन दर्शन पर आधारित शिक्षा देना ही विद्या भारती का मुख्य उद्देश्य है। योग, शारीरिक, संगीत, संस्कृत एवं नैतिक आध्यात्मिक आधारित शिक्षा से ही छात्रों का सर्वांगीण विकास हो सकता है। शारीरिक मानसिक एवं बौद्धिक विकास हेतु खेलकूद भी छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु आवश्यक है। अतः विगत 36 वर्षों से विद्या भारती के छात्र खेल कूद में भाग ले रहे हैं। बिहार के 17 जिले के चयनित खिलाड़ी भाग लेंगे। बिहार सरकार ने भी घोषणा किया है कि मेडल लाओ नौकरी पाओ। खेलकूद का महत्व आज के दौर में अत्यधिक बढ़ गया है।

अध्यक्षीय आशीर्वचन के क्रम में डॉ मधुसूदन झा ने कहा कि आप उज्जवल भविष्य के अच्छे खिलाड़ी हैं, परंतु अनुशासन के बिना अच्छा खिलाड़ी आप नहीं बन सकते हैं। हार हमें जीतने के लिए प्रेरित करता है। भागलपुर विभाग के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक सुरेंद्र कुमार द्वारा 36वें शिशु वर्ग प्रांतीय कबड्डी एवं खो-खो खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन की घोषणा की गई। उद्घाटन मंत्र विद्यालय के आचार्य दीपक झा द्वारा किया गया। प्रांतीय खेलकूद प्रमुख राकेश पांडे द्वारा खेलकूद के नियम भैया बहनों को बताया गया। मंच संचालन गया विभाग के विभाग प्रमुख उमाशंकर पोद्दार द्वारा किया गया। इस अवसर पर भागलपुर विभाग के विभाग प्रमुख सतीश कुमार सिंह, मुंगेर के विभाग प्रमुख वीरेंद्र कुमार, रोहतास के विभाग प्रमुख धरणी कांत पांडेय, भोजपुर विभाग के विभाग प्रमुख लालबाबू, परमेश्वर कुमार, अभिनंदन कुमार, ममता जायसवाल, आकाश कुमार, चंद्रशेखर कुमार, जीवन राठौर, वीरेंद्र किशोर राय, सुमित रोशन, डॉ संजीव झा, मनोज तिवारी, अभिजीत आचार्य और विद्यालय के सभी आचार्य एवं 453 प्रतिभागी भैया बहन उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *