Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

दसई करम के पूर्व संध्या और मिलन समारोह का आयोजन

करम पूर्व संध्या कार्यक्रम में मौजूद लोग

गुमला, 29 सितंबर (Udaipur Kiran News) । सदर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू स्टेडियम में प्रखंड स्तरीय दसई करम पूर्व संध्या और मिलन समारोह का आयोजन सोमवार को किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिशुनपुर थाना प्रभारी अर्जुन कुमार यादव, समिति के अध्यक्ष बिरसाय उरांव, सचिव चामु उरांव, सभी मुखिया और समिति के सभी सदस्यों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

मौके पर थाना प्रभारी अर्जुन कुमार यादव ने कहा कि करम पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह पर्व हमें अपनी जड़ों से जुड़ने और पारंपरिक मूल्यों को अपनाने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंकने आयोजन के लिए समिति और स्थानीय लोगों को बधाई दी।

वहीं कार्यक्रम में खोड़ा नृत्य और अन्य आदिवासी नृत्यों की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में सेरका मुखिया जयमती देवी, बिशुनपुर मुखिया रामप्रसाद बड़ाईक, हेलता मुखिया सुशील मुंडा, सोमा उरांव, जोगेंद्र उरांव, संतोष उरांव, बंधन उरांव, प्रकाश बड़ाईक, कैलाश खेरवार, धनलाल उरांव, प्रकाश उरांव, जोशेफ उरांव सहित कई लोगों ने आयोजन में सक्रिय योगदान दिया।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *