Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

प्रत्येक जीवात्मा प्रकृति के अधीन होता है और प्रकृति परमात्मा के अधीन : डॉ रजनीकांत द्विवेदी

राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव कथा वाचन डॉ रजनीकांत द्विवेदी से आशीर्वाद लेते हुए
राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव कथा वाचक रजनी कांत द्विवेदी जी और मुख्य यजमान के साथ

जौनपुर,28 दिसंबर (Udaipur Kiran) । यूपी के जौनपुर में कथा व्यास डॉ.रजनी कान्त द्विवेदी महाराज ने कहा, मानव जीवन का परम लक्ष्य परमात्मा को प्राप्त करना है, क्योंकि प्रत्येक जीवात्मा प्रकृति के अधीन होता हैं और प्रकृति परमात्मा के अधीन।

वह रविवार को जनपद के वरिष्ठ अधिवक्ता यादवेंद्र चतुर्वेदी के पुरानी बाजार स्थित आवास पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के विश्राम दिवस पर प्रवचन कर रहे थे।उन्होंने कहा कि इस संसार में वही दुखी है जो इस संसार में बने रहना चाहता है। क्योंकि इस संसार का नाम ही दुखालय है, कथा व्यास ने कृष्ण-सुदामा के चरित्र पर भी विस्तार से चर्चा की।कथा में राज्य सरकार के खेल व युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव श्रद्धालु के रूप में उपस्थित रहे।राज्य मंत्री श्री यादव ने उपस्थित जनों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन से सनातन धर्म का प्रचार प्रसार बढ़ता है।यहां आने वाले प्रत्येक माताएं, बहनें भाई और बुजुर्ग की सनातन धर्म के प्रति आस्था बढ़ती है। ऐसे कार्यक्रम आयोजित करना आज की सबसे जरूरत बन गई है।राजकीय मेडिकल कॉलेज अंबेडकर नगर के निर्देशक डॉ अनिल त्रिपाठी, जेब्रा के अध्यक्ष संजय सेठ, गीतांजलि अध्यक्ष शशि श्रीवास्तव,नीरज, राजीव मोहन अग्रवाल, पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक बांके लाल सोनकर सहित कई गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।इससे पूर्व मुख्य यजमान जितेन्द्र चतुर्वेदी, यादवेन्द्र चतुर्वेदी,मधुकर चतुर्वेदी, मिलन चतुर्वेदी तथा मनोज चतुर्वेदी ने श्रीमद्भागवत जी का पूजन किया।

(Udaipur Kiran) / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *