Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
BIHAR

कटिहार: राष्ट्रीय लोक अदालत में 1785 मामलों का निष्पादन

लोक अदालत

कटिहार, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया, जिसमें कुल 1785 मामलों का आपसी सहमति के आधार पर सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया।

इस अवसर पर प्रधान जिला जज रणवीर सिंह ने बताया कि लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को सरल, सुलभ और शीघ्र न्याय प्रदान करना है। लोक अदालत के माध्यम से न केवल समय और धन की बचत होती है, बल्कि आपसी सहमति से विवादों का स्थायी समाधान भी संभव हो पाता है।

निष्पादित मामलों में बैंक से संबंधित 882 मामले, बीएसएनल से संबंधित 27 मामले, अपराधिक के कुल 297 मामले, नापतोल के 60 मामले, बिजली से संबंधित 56 एवं रेल से संबंधित 511 मामले शामिल हैं। बैंकों से संबंधित अन्य कुल सेटलमेंट राशि 7 करोड़ 54 लाख 45 हजार 599 रही।

—————

(Udaipur Kiran) / विनोद सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *