Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BIHAR

डॉ प्रेम को विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर अति पिछड़ा समाज ने जताया हर्ष

स्वागत करते अतिपछड़े समाज

नवादा, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री डॉ प्रेम कुमार को मंगलवार को निर्विरोध बिहार विधानसभा के अध्यक्ष चुने जाने पर नवादा जिला अति पिछड़ा समाज ने खुशी व्यक्त की है। उन्हें समाज का मसीहा बताते हुए उनके अगुवाई में बिहार के विकास का संकल्प लिया है।

भारतीय जनता पार्टी अति पिछड़ा समाज के प्रखर नेता मनोज चंद्रवंशी ने बताया कि अध्यक्ष चुने जाने के साथ ही नवादा जिले से 100 की संख्या में अति पिछड़ा समाज के लोगों ने पटना पहुंचकर डॉक्टर प्रेम कुमार को बधाई दी है।

उन्होंने कहा है कि डॉक्टर प्रेम को बिहार विधानसभा के अध्यक्ष चुने जाने पर पिछड़ा सहित समाज का हर वंचित तबका आज खुशी मना रहा है।

उन्होंने कहा कि डॉक्टर प्रेम का अध्यक्ष चुना जाना बिहार के विकास के लिए मिल का पत्थर साबित होगी। मनोज चंद्रवंशी ने बताया कि जल्द ही नवादा के नगर भवन में स्वागत समारोह का आयोजन किया जाएगा जहां डॉक्टर प्रेम को मुकुट पहना कर सम्मानित किया जाएगा।

यह पहला मौका है जब मगध प्रमंडल से कोई नेता बिहार विधानसभा का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित हुए है।

इस अवसर पर मनोज चंद्रवंशी, डॉ केपी सिंह, रतन सिंह, उपेंद्र सिंह चंद्रवंशी, शंकर सिंह चंद्रवंशी ,प्रिंस चंद्रवंशी ,चंदन चंद्रवंशी, मोहन सिंह चंद्रवंशी ,राजेंद्र सिंह अधिवक्ता ,गौतम कपूर चंद्रवंशी, शशि भूषण सिंह चंद्रवंशी ,पंकज सिंह चंद्रवंशी, विपिन चंद्रवंशी ,सुनील पंडित ,राम इकबाल चौहान, यदुनंदन प्रसाद ,राजू जी ,कृष्ण देव प्रसाद आदि उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / संजय कुमार सुमन

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *