Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
BIHAR

जूनियर जेडपीएस में क्रिसमस डे ईव पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन

अररिया फोटो:क्रिसमस डे सेलिब्रेशन

अररिया, 24 दिसम्बर(Udaipur Kiran) ।

जिले के जोगबनी स्थित जूनियर जेनिथ पब्लिक स्कूल क्रिसमस डे ईव के मौके पर बुधवार को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रिंसिपल कविता खान,निदेशक खुर्शीद खान, कोऑर्डिनेटर सुनीता बनर्जी, ओमप्रकाश चौधरी, दिलशाद आलम,डेजी दूबे सहित अन्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर की गई।

इस रंगारंग प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और कल्पनाशीलता का अद्भुत प्रदर्शन किया। बच्चे बाघ, सिंह, हाथी, पांडा, डायनासोर, चीता जैसे पशु-पक्षियों के साथ-साथ सांता क्लॉज, डोरेमोन, पिकाचू, रेल, हेलीकॉप्टर और ऑटो रिक्शा जैसे आकर्षक पात्रों के रूप में मंच पर उतरे। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों और दर्शकों का दिल जीत लिया और पूरा परिसर तालियों की गूंज से भर उठा।

मौके पर विद्यालय की प्रिंसिपल कविता खान एवं निदेशक खुर्शीद खान ने सभी बच्चों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को क्रिसमस की बधाई दी।उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच और मंचीय कौशल को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *