Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

कपलिंग टूटने से दो घंटे खड़ी रही फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन

मौके पर पहुंचे रेलवे के अधिकारी
मौके पर पहुंची मैकेनिक कपलिंग जोड़ते हुए
फरक्का ट्रेन कपलिंग टूटी हुई

जौनपुर,22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । वाराणसी से लखनऊ की तरफ जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन साेमवार की दाेहपर कपलिंग टूटने से जिले के जफराबाद थाना अंतर्गत जफराबाद रेलवे स्टेशन पर लगभग दो घण्टे खड़ी रही। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। मरम्मत के बाद ट्रेन रवाना आओ की यात्रा के लिए रवाना हुई।

लखनऊ की तरफ जा रही ट्रेन जफराबाद स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक पर दिन में 2 बजकर 10 मिनट पर आकर रुकी। यहां से ट्रेन के अयोध्या की तरफ रवाना हाेने के दाैरान ही इंजन के बाद एक बोगी छोड़कर दोनो बोगियों के बीच की कपलिंग टूट गयी। कपलिंग टूटते ही पायलट सदानंद को जानकारी हो गयी उन्होंने तत्काल गाड़ी को वहीं रोक दिया और स्टेशन अधीक्षक सुनील कुमार और सीएलडब्लू को इसकी जानकारी दी। इसके बाद वहां से सीनियर टेक्नीशियन प्रांजल यादव पूरी टीम के साथ स्टेशन पर पहुंचे और ट्रेन की कपलिंग बदली गई। लगभग दो घण्टे बाद ट्रेन 4 बजकर 5 मिनट पर ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हुई। स्टेशन अधीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि फरक्का एक्सप्रेस के बिगड़ने से कोई ट्रेन प्रभावित नही हुई। सभी ट्रेनों को दूसरे लाइन से निकाल दिया गया। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं है। ठंड के कारण अकड़न आने से कपलिंग टूट जाती है।

(Udaipur Kiran) / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *