Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HARYANA

फरीदाबाद : ओवरस्पीडिंग व नो-पार्किंग उल्लंघन पर हो कड़ी कार्रवाई : सतबीर मान

एडीसी सतबीर मान अधिकारियों की बैठक लेते हुए

एडीसी ने की जिला सडक़ सुरक्षा समिति के संबंध में समीक्षा बैठक

फरीदाबाद, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) सतबीर मान की अध्यक्षता में मंगलवार को स्थानीय लघु सचिवालय परिसर स्थित सभागार कक्ष में रोड सेफ्टी की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में सडक़ दुर्घटनाओं के कारणों की पहचान, डेथ ऑडिट, रोड सेफ्टी ऑडिट तथा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुधारात्मक कदम उठाने पर विस्तृत चर्चा की गई। एडीसी सतबीर मान ने अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि दुर्घटनाग्रस्त सडक़ों की पहचान कर वहां गड्ढों, टूटी ग्रिल, खराब साइन बोर्ड और प्रकाश व्यवस्था जैसी कमियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण सहित संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए गए कि रोड सेफ्टी ऑडिट की रिपोर्ट के आधार पर समयबद्ध सुधार कार्य सुनिश्चित करें। साथ ही मॉडल रोड परियोजना के तहत सडक़ की स्थिति, ड्रेनेज, लाइटिंग, रोड मार्किंग, साइन बोर्ड और अन्य मानकों की नियमित जांच कराने के निर्देश दिए गए। एडीसी सतबीर मान ने कहा कि सर्दी के मौसम में कोहरे के कारण वाहन चलाते समय यात्रियों को अधिक सावधान और सतर्क रहने की जरुरत है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो जाती है ऐसे में ऑटो और बसों पर अधिक से अधिक संख्या में रिफ्लेक्टर टेप लगवाएं। सडक़ सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रोड मार्किंग, साइन बोर्ड, ट्रैफिक सिग्नल और स्ट्रीट लाइटों की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि पर्याप्त रोशनी बनी रहे और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो। उन्होंने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि आवश्यक स्थानों पर कैट आई और साइन बोर्ड लगाए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सडक़ सुरक्षा माह के दौरान जागरूकता कार्यक्रम, स्कूल वाहन चालकों के लिए स्वास्थ्य एवं आई-टेस्ट कैंप तथा आमजन को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएं। इस दौरान आरटीए सचिव मुनीश सहगल ने रोड सेफ्टी के बारे में समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने एडीसी को बताया कि दुर्घटना पर अंकुश लगाने के लिए रॉंग साइड गाड़ी चलाने वालों के चालान कर जुर्माना लगाया जा रहा है। बैठक में एसडीएम बडख़ल त्रिलोक चंद, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज सभी संबंधित विभाग के अधिकारीगण सहित रोड़ सेफ्टी से जुड़ें अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / -मनोज तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *