Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ लें किसान : सतीश चंद्र शर्मा

Photo

बाराबंकी, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी के विकासखंड बनीकोडर के ग्राम शाहपुर मुरारपुर में शुक्रवार दोपहर किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कृषकाें से अपील की कि वे सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों तथा अधिकारियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उप निदेशक कृषि धीरेंद्र सिंह ने कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं तथा रबी मौसम में कृषि निवेशों की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्रदान की । कृषि वैज्ञानिक डॉ. अर्चित शुक्ला द्वारा प्राकृतिक खेती एवं जैविक खेती के महत्व एवं तकनीकों पर विस्तार से जानकारी दी गई। कृषि वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक रंजन द्वारा मिलेट्स की खेती एवं कृषि यांत्रिकी के विषय में उपयोगी जानकारी साझा की गई। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप मिश्र के साथ ही उप निदेशक कृषि, बाराबंकी धीरेंद्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी, बाराबंकी राजित राम, भूमि संरक्षण अधिकारी, कुर्सी विनोद कुमार यादव सहित अन्य अतिथि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग 300 से अधिक स्थानीय कृषक, पशुपालक एवं महिला कृषकों ने सहभागिता की।

—————

(Udaipur Kiran) / पंकज कुमार चतुवेर्दी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *