Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जन्म जयंती पर मनाया गया किसान दिवस

किसान सम्मेलन में सांसद अशोक रावत
किसान को सम्मानित करते डीएम
मौजूद किसान
विभिन्न स्टालों पर जानकारी लेते जिलाधिकारी

सीतापुर, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जन्मजयंती को जनपद सीतापुर में किसान दिवस के रूप में पूरे उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न स्थानों पर किसान सम्मान समारोह, किसान गोष्ठी, रबी गोष्ठी, कृषि प्रदर्शनी और वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जनपद स्तरीय मुख्य कार्यक्रम भूमिजा बहुउद्देशीय हाल, खैराबाद में आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि सांसद मिश्रिख अशोक रावत रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। यहां कृषि, उद्यान, गन्ना, पशुपालन, मत्स्य, मंडी समिति, एफपीओ एवं एगमार्क विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जिनका सांसद एवं जिलाधिकारी डॉ. राजगणपति आर. ने निरीक्षण किया। सांसद ने किसानों से प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनाने की अपील की। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में महोली ब्लॉक सभागार में किसान सम्मान समारोह एवं रबी गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता मनोज मिश्र रहे। उन्होंने चौधरी चरण सिंह की सादगी, किसान हितैषी नीतियों और जमींदारी प्रथा के उन्मूलन में उनके योगदान को याद किया। यहां प्रगतिशील किसान शिव सिंह एवं जितेन्द्र मिश्रा को बेहतर और रोगहीन फसल उत्पादन के लिए नकद पुरस्कार व प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

वहीं हरगांव विकास खंड सभागार में खंड विकास अधिकारी विवेक मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में किसान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके किसान हितैषी विचारों पर प्रकाश डाला गया। यहां कृषक कैलाश सिंह एवं मीरा देवी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जिले भर में आयोजित इन कार्यक्रमों ने चौधरी चरण सिंह के विचारों को जीवंत करते हुए किसानों को नई तकनीक, प्राकृतिक खेती और उन्नत कृषि की दिशा में प्रेरित किया।

—————

(Udaipur Kiran) / Mahesh Sharma

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *