Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

कृषक विकास एसोसिएशन टेला की 58.20 लाख की परियोजना योजना ठेकेदार को सौंपी गई

58.20 लाख रुपए की लागत से तैयार योजना ठेकेदार को सौंपते हुए।

मंडी, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । कृषक विकास एसोसिएशन टेला की एक महत्त्वपूर्ण कृषि अधोसंरचना योजना को विधिवत रूप से ठेकेदार को हैंडओवर कर दिया गया है। लगभग 58.20 लाख रुपए की लागत से तैयार की जाने वाली इस योजना से क्षेत्र के 77 किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। योजना के पूर्ण होने पर कृषि उत्पादन क्षमता में वृद्धि के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

योजना के हैंडओवर अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के 60 से 70 किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता पवन ठाकुर ने कहा कि यह परियोजना किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। उन्होंने परियोजना के अंतर्गत किसानों को मिलने वाले विभिन्न लाभों, अनुदानों तथा आधुनिक कृषि यंत्रों और फार्म मशीनरी पर उपलब्ध सहायता की विस्तृत जानकारी दी और किसानों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि योजना के क्रियान्वयन से क्षेत्र में संगठित कृषि विकास को बढ़ावा मिलेगा तथा किसानों की आजीविका को दीर्घकालीन मजबूती प्राप्त होगी। इस दौरान किसानों के लिए एक प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें जाइका परियोजना के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में सब्जी उत्पादन की आधुनिक तकनीकों, फसल विविधीकरण, उन्नत किस्मों की खेती तथा वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर आय बढ़ाने के उपायों पर विशेष जोर दिया गया।

विशेषज्ञों ने बताया कि योजनाबद्ध ढंग से सब्जी उत्पादन और विविधीकरण अपनाकर किसान अपनी आय में निरंतर वृद्धि कर सकते हैं। इस अवसर पर पंचायत प्रधान सुनीता देवी, केवीए प्रधान विनोद शर्मा, बीपीएम सरकाघाट अश्वनी कुमार, संबंधित एक्सटेंशन स्टाफ तथा निर्माण कार्य से जुड़ी तकनीकी टीम उपस्थित रही।

—————

(Udaipur Kiran) / मुरारी शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *