Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

किसानों को अपनी फसल का दाम तय करने का अधिकार मिलना चाहिए : नरेश उत्तम पटेल

चौधरी चरण सिंह जयंती पर भाग लेते जिले के सांसद नरेश उत्तम पटेल

फतेहपुर, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मंगलवार को मलवां विकास खण्ड के शिवराजपुर गांव पहुंचे जिले के सांसद नरेश उत्तम पटेल ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह के जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दाैरान उन्हाेंने कहा कि अगर मिलों से तैयार सामान का दाम मिल मालिक तय करता है तो किसानों के अनाज का मूल्य सरकार क्यों करती है। धान का मूल्य सरकार ने 2300 सौ तय किया है लेकिन किस को 16 17 सौ रुपये का धान बेचना पड़ा है ऐसा क्यों?

उन्होंने कहा कि किसानों को काम चाहिए और काम तभी मिलेगा जब छोटे-छोटे उद्योग चलते रहेंगे। अब सरकार बड़े-बड़े उद्योगपतियों को बढ़ावा दे रही है और बड़ी-बड़ी मशीनें काम कर रही हैं जब बड़ी बडी मशीनें काम करेंगी तो हाथों को काम कैसे मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने हम सबको जो वोट डालने का अधिकार दिया है उसे हमें भूलना नहीं चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने जो 33% आरक्षण महिलाओं को दिया था उसी के तहत आज शिवराजपुर में वंदना यादव महिला प्रधान है हमारे नेता मुलायम सिंह चौधरी चरण सिंह के आदर्शों पर काम करने वाले थे और उन्हीं के आदर्शों पर आज हमारे नेता अखिलेश यादव काम कर रहे हैं।

इस अवसर पर शिवराजपुर प्रधान वंदना यादव, पूर्व प्रधान सूरज पाल यादव सहित ग्रामीण मौजूद रहे।————

(Udaipur Kiran) / देवेन्द्र कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *