Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

कृषकाें ने आसानी से बेचा अपना धान, खरीद केन्द्र की बेहतर व्यवस्था पर जताई खुशी

धान खरीद केन्द्र

रायपुर, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में धान खरीद प्रक्रिया सुचारू एवं पारदर्शी रूप से जारी है। इसी क्रम में जशपुर जिले के सभी धान खरीद केंद्रों में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीद की जा रही है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला के जशपुर विकासखंड के धान खरीद केन्द्र गम्हरिया में पहुंचे कृषक दिनेश सिंह ने बताया कि उन्हें टोकन प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हुई और उन्होंने अपना 172 बोरी धान आसानी से बेच दिया।

उन्होंने खरीद केंद्र में उपलब्ध बेहतर सुविधाओं के लिए मुख्यमंत्री साय के प्रति आभार जताया और कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार खरीद केंद्रों में किसानों के हित में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। समर्थन मूल्य पर सीधी खरीद से किसानों को आर्थिक लाभ मिल रहा है और उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिल रहा है।

खरीद केंद्रों में शासन के निर्देशानुसार वजन, मापक, बोरा, तराजू-बाट, बारदाना सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। जिला प्रशासन पूरी प्रक्रिया की नियमित मॉनिटरिंग कर रहा है ताकि किसी भी किसान को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

—————

(Udaipur Kiran) / चन्द्र नारायण शुक्ल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *