Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

सड़क दुर्घटना में पिता और दो साल के बेटे की मौत

गुमला, 30 सितंबर (Udaipur Kiran News) । जिले के बसिया रेफरल अस्पताल के समीप मंगलवार शाम भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार पिता और उसके दो वर्षीय पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान पालकोट के बंगरू गांव निवासी संदीप मांझी (30) और उनके पुत्र अर्पित मांझी (२) के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार संदीप अपनी पल्सर बाइक पर बेटे को आगे बिठाकर कोनबीर की ओर से लौट रहे थे। इसी दौरान चौधरी ट्रेडर्स के गोदाम से एक ट्रैक्टर अचानक बिना लाइट के सड़क पार कर रहा था। अंधेरे में ट्रैक्टर की ट्रॉली नजर न आने के कारण बाइक ट्रैक्टर से जोरदार तरीके से टकरा गई। और यह हृदयविदरक घटना घटी।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को तत्काल रेफरल अस्पताल बसिया पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन सहित फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बसिया पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार संदीप मांझी कुछ समय से अपने नाना सुखराम मांझी के यहां बसिया प्रखंड के जोगो टोली गांव में परिवार सहित रहते थे। उनकी पत्नी झारो गांव की रहने वाली हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *