Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

सड़क दुर्घटना में पिता की मौत, पुत्र घायल

जाम करते ग्रामीण

सड़क दुर्घटना में पिता की मौत, पुत्र घायल

दुमका, 28 सितंबर (Udaipur Kiran News) । जिले के दुमका- साहिबगंज मार्ग पर रविवार की सुबह मसलिया थाना क्षेत्र के गोटीडीह मोड़ के पास हुए एक सड़क हादसे में पिता की मौत हो गई । जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतक की पहचान नरेश मरांडी (55) वर्ष के रूप में की गई है। जबकि घायल बेटे का नाम शिवनारायण मरांडी (32) है। घायल को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक दोनों पिता पुत्र अपने घर से 100 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे खेती को लेकर आपस में चर्चा कर रहे थे कि इसी दौरान जामताड़ा की ओर से आ रही सीमेंट लदी एक ट्रक दोनों को रौंदते हुए भाग निकला।

इस घटना में पिता नरेश मरांडी की मौके पर मौत हो गई है। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया है। पुलिस आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर जाम हटाने का प्रयास कर रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / नीरज कुमार

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *