Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

बचत उत्सव को लेकर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने वाराणसी में व्यापारियों से किया संवाद

बचत उत्सव को लेकर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना वाराणसी में व्यापारियों से संवाद करते हुए

वाराणसी,27 सितंबर (Udaipur Kiran News) । केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने जीएसटी के दर में भारी कटौती की है। इसको लेकर शनिवार शाम प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने भोजूबीर स्थित गोपाल मिष्ठान भंडार ,विशाल मेगा मार्ट, सहित प्रमुख प्रतिष्ठानों में जाकर लोगों से चर्चा की।

इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के बाद देश में सबसे बड़ा आर्थिक सुधार किया है। कहा कि नई जीएसटी दरों से आम जनमानस सहित व्यापारी वर्ग को अत्यधिक लाभ मिलेगा। नई दरों से आम उपभोक्ताओं को राहत, व्यापारियों को सरलता और देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आम जनमानस के दैनिक उपयोग में आने वाली वस्तुओं, विशेषकर जीवन रक्षक दवाओं,रोटी कपड़ा और मकान से संबंधित वस्तुओं में छूट देकर आम जनमानस को राहत पहुंचाया है। संवाद में भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, पार्टी के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी आदि भी मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *