Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

औरैया में अत्याचार पीड़ित अनुसूचित जाति के 50 मामलों में आर्थिक सहायता स्वीकृत

फोटो

औरैया, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जनपद औरैया के जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में अत्याचार पीड़ित अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को आर्थिक सहायता एवं पुनर्वास योजना के अंतर्गत कार्यकारी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य पात्र पीड़ितों को नियमानुसार अनुदान स्वीकृत कर समय से राहत प्रदान करना रहा।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने प्रस्तुत की गई विभिन्न पत्रावलियों की गहन समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अनुसूचित जाति के व्यक्तियों से जुड़े उत्पीड़न के मामलों में शासन की मंशा के अनुरूप समयबद्ध, निष्पक्ष और ठोस कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, ताकि पात्र पीड़ितों को आर्थिक सहायता समय से उपलब्ध हो सके और उन्हें न्याय की अनुभूति हो।

बैठक में कुल 52 प्रकरण प्रस्तुत किए गए, जिन पर विस्तार से चर्चा की गई। जांच और परीक्षण के उपरांत 50 मामलों का निस्तारण करते हुए पीड़ितों के पक्ष में सहायता राशि स्वीकृत की गई। शेष मामलों में आवश्यक दस्तावेज या प्रक्रियात्मक औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए, जिससे अगली बैठक में उन पर भी निर्णय लिया जा सके। बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती, मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *