Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

सीएसजेएमयू के फाइन आर्ट की छात्राओं ने बनाई मनमोहक रंगोली, जिलाधिकारी हुए अभिभूत

सीएसजेएमयू के फाइन आर्ट की छात्राओं ने बनाई मनमोहक रंगोली
जिलाधिकारी कार्यालय में बनी मनमोहक रंगोली का फोटो

कानपुर, 18 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में सिविल लाइन स्थित जिलाधिकारी शिविर कार्यालय में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की फाइन आर्ट संकाय की छात्राओं द्वारा बनाई गई आकर्षक रंगोली ने सभी का मन मोह लिया। रंगोली को देखकर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह सहित उपस्थित सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए।

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय की समृद्धि (बीएफए तृतीय वर्ष), काजल गुप्ता (बीएफए तृतीय वर्ष), रिजा फातिमा, प्रियंका भारती तथा इरम अंसारी ने मिलकर यह शानदार फ्लावर डिज़ाइन वाली रंगोली तैयार की हैं। उन्होंने कहा कि इस रंगोली में ग्रीन, ऑरेंज, रेड, येलो, ब्लू तथा व्हाइट जैसे जीवंत वाटर कलर्स का प्रयोग किया गया है। छात्राओं ने इसे वाटरप्रूफ रंगों से तैयार किया ताकि इसकी चमक और सुंदरता लंबे समय तक बनी रहे।

जिलाधिकारी ने कहा कि यह रंगोली इतनी सजीव प्रतीत होती है मानो किसी कलाकार ने धरातल पर जीवंत छाया उकेर दी हो। दो छात्राओं को इस रंगोली को पूर्ण रूप देने में लगभग दो दिन का समय लगा।

जिलाधिकारी की पत्नी रश्मि सिंह ने छात्राओं की सृजनशीलता, परिश्रम और कलात्मक दृष्टि की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की कलाकृतियां न केवल हमारे कार्यालय को सुंदर बनाती हैं, बल्कि समाज में कला के प्रति सम्मान और प्रेरणा भी बढ़ाती हैं।

(Udaipur Kiran) / मो0 महमूद

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *