Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BIHAR

विभिन्न कांड का प्राथमिकी अभियुक्त अनंत कुमार उर्फ अंता मंडल गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्त

भागलपुर, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भागलपुर एसएसपी कार्यालय के हवाले से रविवार को जानकारी दी गई कि वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर के निर्देशानुसार अवैध शराब, आर्म्स, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी के लिए सघन गश्ती एवं चोरी/छिनतई के हॉट स्पॉट पर छापामारी की जा रही है।

इसी क्रम में गुप्त सूचना मिली की नाथनगर थाना के विभिन्न कांड के प्राथमिकी अभियुक्त अनंत कुमार उर्फ अंता मंडल ग्राम-बाबुटोला में छुपा हुआ है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक, नगर भागलपुर के निगरानी तथा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी नगर-02 नाथनगर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा छापामारी के क्रम में एक अभियुक्त अनंत कुमार उर्फ अंता मंडल पिता-नीरज मंडल उर्फ जुल्मी मंडल सा०-पुरानी सराय थाना-नाथनगर जिला-भागलपुर को ग्राम-बाबुटोला जिला-भागलपुर से विधिवत गिरफ्तार किया गया है। इस कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों कि गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास रहा है।

—————

(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *