पैथोलॉजी लैब संचालक पर रॉड से हमला, तीन पर प्राथमिकी दर्ज

अमेरिका में रहने वाले व्यक्ति की जमीन का फर्जी तरीके से बैनामा करा लेने के आरोप में तीन पर केस दर्ज मुकदमा

मुरादाबाद, 08 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के आदर्श कॉलोनी में ब्लड सैंपल लेने जा रहे पैथोलॉजी लैब संचालक पर तीन लोगों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया. पुलिस ने इस मामले में आरोपित पिता-पुत्र और भतीजे के खिलाफ Monday को प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

थाना मझोला क्षेत्र के नया मुरादाबाद सेक्टर-16 निवासी लैब संचालक अनुभव सोनी ने सिविल लाइंस थाने में दर्ज प्राथमिकी में बताया कि वह सोनी जनरल डायग्नोस्टिक पैथालॉजी लैब चलाते हैं. Monday की दोपहर वह केंद्रीय विद्यालय की ओर से कांशीराम नगर बाईपास के पास अपनी मामी का ब्लड सैंपल लेने के लिए बाइक से जा रहे थे. रास्ते में आदर्श कॉलोनी के पास खड़े संदीप उर्फ पाटिल से उन्होंने जाने का रास्ता पूछ लिया. उसने उल्टा जवाब देते हुए बोला कि यदि चरस, गांजा चाहिए तो रास्ता बता देंगे. इस बीच दोनों के बीच बहस होने लगी. आरोप है कि संदीप ने पैथालॉजी संचालक के बाइक की चाबी निकाल ली. इसके बाद गाली गलौज करने लगा. इस दौरान संदीप उर्फ पाटिल अपने बेटे और भतीजे के साथ मिलकर उसके ऊपर लोहे से वार कर दिया.

इंस्पेक्टर मझोला रविंद्र वशिष्ठ ने बताया कि मामले में आरोपित पिता-पुत्र और भतीजे के खिलाफ Monday को प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है.

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Leave a Comment