Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

लखनऊ एक्सप्रेस वे पर अजमेर से नेपाल जा रही चलती यात्री बस में लगी आग

धू धू कर जलती बस

फिरोजाबाद, 23 दिसम्बर (Udaipur Kiran) ।आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को अजमेर से नेपाल जा रही एक चलती यात्री बस में आग लग गई। बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन बस जलकर खाक हो गई। इस दौरान दहशत का माहौल रहा।

आगरा_लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 76.300 पर मंगलवार को उस समय अफरा तफरी मच गई। जब अचानक एक चलती बस के टायर में अचानक आग लग गई। जिसने देखते ही देखते पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन बस चालक और परिचालक की सूझबूझ से सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई। बस में कुल 42 यात्री थे, जिनमें 12 बच्चे भी शामिल थे।

घटना की सूचना मिलते ही एक्सप्रेसवे की रेस्क्यू टीम और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद बस में लगी आग पर काबू पाया गया। बस अजमेर से नेपाल जा रही थी। बस के चालक की पहचान वीरगंज (नेपाल) निवासी चुन्नू मिश्रा पुत्र गंगा मिश्रा के रूप में हुई है। सहायक चालक मुन्ना श्रीवास्तव और बस ठेकेदार भोला अंसारी हैं। प्रशासन की ओर से घटना की जांच की जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या टायर फटने के कारण।

फायर अधिकारी सतेंद्र पांडेय ने बताया कि एक्सप्रेस वे पर बस में आग की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। बस जल गई है। सभी 42 यात्री सुरक्षित है, कोई जनहानि नहीं है।

(Udaipur Kiran) / कौशल राठौड़

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *