Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

दवा दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

घटनास्थल की तस्वीर

रांची, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । रांची के कांके रोड स्थित केयर एंड क्योर मेडिसिन सेंटर में सोमवार की देर रात अचानक आग लग गई। दुकानदार दुकान बंद करके अपने घर जा चुके थे, उसके बाद अचानक दुकान से धुआं निकलना शुरू हुआ और देखते ही देखते आग की लपटें दुकान से बाहर आने लगी। कुछ स्थानीय लोगों ने दुकानदार को घटना की सूचना दी। वहीं अग्निशमन विभाग को भी जानकारी दी गई।

थोड़ी देर में दमकल वाहन भी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लिया गया। मेडिसिन दुकान के मालिक ने बताया कि वे लोग दुकान बंद करके अपने घर चले गए थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने सूचना दी कि उनके दुकान से आग की लपटें बाहर आ रही है। आग लगने की वजह से लाखों का नुकसान हुआ है।

गोंदा थाना प्रभारी अभय ने मंगलवार को बताया कि देर रात दवा दुकान में आग लगी थी, जिसपर काबू पा लिया गया है। अगलगी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *