Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

चलती हुई बीएमडब्ल्यू कार में लगी आग

चलती हुई बीएमडब्ल्यू कार में लगी आग

नोएडा, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । नोएडा एक्सप्रेसवे पर बने पंचशील अंडरपास के पास गुरुवार दोपहर को चलती बीएमडब्ल्यू कार में आग लग गई। चालक ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। दमकलकर्मियों ने करीब 20 मिनट में आग पर काबू पाया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि दिल्ली के लाजपत नगर निवासी नरेश कौशल इंटीरियर डिजाइनिंग का काम करते हैं। उनका कार्यालय ओखला में है। वह गुरुवार दोपहर सेक्टर-82 में मीटिंग के उद्देश्य से डीजल से चलने वाली बीएमडब्ल्यू को लेकर नोएडा आए थे। जैसे ही वह पंचशील अंडरपास के पास पहुंचे अचानक इंजन से धुआं उठने लगा। उन्होंने बताया कि वहां से गुजर रहे एक अन्य वाहन चालक ने उन्हें इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कार चला रहे व्यक्ति ने फौरन कार को सड़क किनारे लगाया और कूद गए। देखते ही देखते इंजन से आग की लपटें उठने लगीं। दमकलकर्मियों ने जब तक आग पर काबू पाया, तब तक गाड़ी जलकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। नरेश ने बताया कि वर्ष 2017 मॉडल की बीएमडब्ल्यू कार हरियाणा नंबर की है। उन्होंने करीब डेढ़ वर्ष पूर्व 40 लाख रुपये में खरीदी थी। ग्रैप लागू होने के चलते करीब 20 दिन से घर पर खड़ी थी। पाबंदी हटने के बाद गुरुवार को लेकर वह नोएडा आए थे, लेकिन गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। गनीमत रही कि चालक की जान बच गई। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

—————

हिन्दुस्थान/सुरेश

(Udaipur Kiran) / सुरेश चौधरी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *